Loading...
नेपाली मजदूर के साथ इस हद तक दरिंदगी की गई कि वो जिंदगी से हार गया। देखिए रूह कंपा देने वाली तस्वीरें और जानिए क्या है मामला ? घटना पंजाब के अमृतसर में अंजाम दी गई। चोरी के शक के चलते फैकट्री मालिक ने नेपाली मजदूर को लटकाकर इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया।
गांव मोहकमपुरा में फैकट्री में चोरी करने के शक के चलते मालिक ने इस वारदात का अंजाम दिया। मृतक का नाम राम सिंह निवासी गांव खानकोट सरपरा बताया जा रहा है।
मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फैक्टरी जसप्रीत सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ नरिंदर कौर ने बताया कि आईपीसी की धारा 302, 365 और 34 के तहत मामला दर्ज किया।
मिली जानकारी के अनुसार, जसप्रीत की फैक्टरी से कुछ सामान चोरी हो गया था। उसे शक था कि सामान राम सिंह ने चोरी किया है। उसके बाद उसने राम सिंह को मारने के लिए एक योजना बनाई। जसप्रीत ने बताया कि उन्होंने रामसिंह को उल्टा लटकाकर धारदार हथियार से खूब पिटाई की।
मृतक राम सिंह की पत्नी राजी ने बताया कि राम सिंह हार्डवेयर की फैकट्री में काम करता था। कुछ दिन पहले फैकट्री में सामान चोरी हो गया, जिसका आरोप रामसिंह पर लगाया गया। शुक्रवार को राम सिंह फैक्टरी से घर वापस नहीं आया। परिजनों से उसकी संभावित स्थानों पर तलाश की, कोई पता नहीं चला।
मृतक की पत्नी राजी ने बताया कि उसने पुलिस ने सूचना दी। पुलिस ने तलाश किया तो फोकल प्वाइंट के पास एक सुनसान क्षेत्र से राम सिंह का शव मिला। इसके बाद राजी ने फैक्टरी मालिक जसप्रीत सिंह पर पति पर पति राम सिंह की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने राजी की शिकायत दर्ज कर ली।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की। इस दौरान जसप्रीत सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। साथ ही दो और व्यक्तियों के वारदात में शामिल
पिटेको भिडियो हेर्नुहोस
Loading...

Social Buttons